June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लैब में केमिकल गैस से 8 छात्राएं व शिक्षिका बेहोश, सनसनी

लैब में केमिकल गैस से 8 छात्राएं व शिक्षिका बेहोश, सनसनी
पॉलीटेक्निक लोहाघाट में बोतल टूटने से धुआं, अस्पताल में भर्ती सभी स्वस्थ
वेंटिलेशन ठीक था, अचानक धुंए से हड़कंप; लैब बंद
लोहाघाट। राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट की लैब में फार्मेसी छात्राओं के प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल बोतल टूटने से गैस फैल गई।
इससे एक शिक्षिका सहित 8 छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी को उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर है।शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रैक्टिकल कर रही थीं।
तभी एक केमिकल बोतल टेबल से गिरकर टूट गई। इससे तेज धुआं उठा और गैस फैल गई। सांस लेने में तकलीफ व बेहोशी होने लगी। प्रभावितों में शिक्षिका शैलजा के अलावा छात्राएं कामाख्या, काजल, दिया, शिवानी, गुंजन, गरिमा, संजना व निकिता शामिल हैं।प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल रौतेला ने बताया, “लैब में वेंटिलेशन पर्याप्त था, लेकिन अचानक धुंए से छात्राओं को परेशानी हुई। तुरंत अस्पताल ले गए। फिलहाल लैब बंद है।”अस्पताल में निगरानी
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी, डॉ. ज्ञान प्रकाश व फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी ने कहा, “सभी का उपचार चल रहा है। हालत स्थिर है, निगरानी में रखा गया है।” पूर्व जिप सदस्य सचिन जोशी ने उपचार में सहायता दी।

शेयर करे