June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

चम्पावत पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

**मधुमक्खी के छत्ते पर विवाद से गुस्से में फावड़े से वार, 83 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या**

चम्पावत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्क बगड़, ग्राम पंचायत खलकडिया में मधुमक्खी के छत्ते तोड़ने के विवाद में 83 वर्षीय बुजुर्ग की फावड़े से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त फावड़ा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

सात फरवरी को डीसीआर के जरिए सूचना मिली कि खर्क बगड़ में एक वृद्ध की हत्या हो गई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीएस विष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। पूछताछ में पता चला कि मृतक **अम्बा दत्त खर्कवाल (83)** निवासी ग्राम खर्क पोस्ट धामीसीन अपने घर खर्क बगड़ आए थे। एक दिन पहले **आरोपी सुभाष खर्कवाल** ने उनके घर पर लगे मधुमक्खी के छत्ते को तोड़कर शहद निकाल लिया था।

इसकी शिकायत मृतक अपने पुत्र **संजय खर्कवाल** से फोन पर कर रहे थे। फोन पर बात सुनकर गुस्से में आरोपी ने आंगन में पड़े फावड़े से अम्बा दत्त के सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वादी संजय की तहरीर पर **सुभाष खर्कवाल पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल (36) निवासी सनिया खर्क बगड़, ग्राम पंचायत खलकडिया** के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

**पुलिस ने बरामद किए सबूत**
घटना में प्रयुक्त फावड़ा, आरोपी के खून से सने कपड़े और मौके से अन्य साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम पैनल डॉक्टरों ने वीडियोग्राफी के साथ कराया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

**गिरफ्तार आरोपी:** सुभाष खर्कवाल पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल (36), निवासी सनिया खर्क बगड़।

**पुलिस टीम:** प्रभारी निरीक्षक बीएस विष्ट, उ0नि0 देवनाथ गोस्वामी, अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, हे0का0 राजेश यादव, का0 जगमोहन, होमगार्ड श्याम सिंह बोरा।

शेयर करे