होली महोत्सव को भव्य बनाने को होटल तिवारी में बुलाई बड़ी बैठक
15 फरवरी तक होली दलों का निःशुल्क पंजीकरण, इच्छुक दल जल्द कराएं नामांकन
चम्पावत। 24 और 25 फरवरी को होने वाले होली महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तिवारी होटल में एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में होली दलों का निःशुल्क पंजीकरण 15 फरवरी तक पूरा करने का निर्णय लिया गया। इच्छुक दल अपनी प्रस्तुति के लिए निर्धारित तिथि तक पंजीकरण करा लें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, विजय वर्मा, देवीलाल वर्मा, गिरीश पंत, दिनेश बिष्ट, डॉ बीसी जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी,सनी वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
**प्रमुख उपस्थित सदस्य**
– व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, प्रेम बल्लभ भट्ट, राजेंद्र गहतोड़ी, प्रकाश बिनवाल
– राकेश अधिकारी, संतोष पांडे, महेश जोशी, भूप्पी महर
-रोहित बिष्ट, मुकुल पांडे, गंगा गिरी गोस्वामी, सूरज प्रहरी
– पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी
बैठक में होली उत्सव की भव्यता पर जोर दिया गया। सभी ने एकजुट होकर आयोजन की सफलता का संकल्प लिया।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता