चंपावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने “नशा मुक्त भारत” अभियान को मजबूत करने हेतु अनूठी पहल शुरू की। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर में महंत पवन गिरी को संस्कृति संवर्धन किट भेंट की।
यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखने और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास है। किट में पुस्तकें, वाद्य यंत्र व जागरूकता सामग्री शामिल हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंदिर में पूजा की व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से नशा मुक्ति का संदेश समाज को नैतिक दिशा देगा। नशा व्यक्ति, परिवार व समाज को नष्ट करता है, इसलिए जनभागीदारी से नशामुक्त चम्पावत बनाना लक्ष्य है।
इस दौरान
व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव पांडेय, राज्य आंदोलनकारी सुनील गड़कोटी, मयूख चौधरी, संतोष पांडेय, अमित गड़कोटी, लक्ष्मीदत्त सक्टा, नरेंद्र सिंह, पार्थ गड़कोटी व खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका