चंपावत।
जिले के पाटी ब्लॉक में समुद्र तल से 1600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर एक रॉयल बंगाल टाइगर देखा गया है। आमतौर पर तराई के जंगलों में पाए जाने वाले बाघ का इतनी ऊंचाई पर दिखना एक दुर्लभ घटना मानी जा रही है। वन विभाग ने निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं।
भिंगराड़ा वन रेंज के पास बालातडी क्षेत्र में कुछ राहगीरों का सामना इस बाघ से हुआ। ग्रामीणों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें बाघ सड़क के किनारे बेखौफ खड़ा दिखाई दे रहा है। लोगों द्वारा शोर मचाने और उसे भगाने की कोशिश के बावजूद बाघ काफी देर तक शांत खड़ा रहा और फिर धीरे से झाड़ियों में ओझल हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।
वही बंगाल टाइगर दिखने से ग्रामीण दहशत में है। वही वन विभाग ने भी लोगों से अकेले जंगल में नहीं जाने की अपील की है साथ ही गस्त भी बढ़ा दी है।
भिंगराडा
रेंज के रेंजर हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि क्षेत्र में बंगाल टाइगर दिखने की सूचना मिली थी जिसके बाद वन विभाग अलर्ट है और क्षेत्र में गस्त बढ़ा दी है।

More Stories
एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम में भारी मलबा आने से हुआ बाधित
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत