एनएचएम आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं, संगठन ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
चम्पावत | 17 जनवरी 2026
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जनपद चम्पावत में आउटसोर्स कंपनी विजिलेंट सिक्योरिटी, प्लेसमेंट एंड डिटेक्टिव सर्विस के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है।
इस मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री (प्रभारी मंत्री चम्पावत) रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।संगठन का आरोप है कि मानदेय न मिलने से कर्मचारियों व उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च व इलाज प्रभावित हो रहा है।
जनवरी 2025 से ईपीएफ भी जमा नहीं हो रहा, जबकि यह नियमों के अनुसार अनिवार्य है।ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में प्रशासन को पत्र लिखे गए, लेकिन न जवाब मिला न भुगतान हुआ।
संगठन ने इसे कर्मचारियों के साथ अन्याय करार दिया।संगठन की प्रमुख मांगें:दो माह का बकाया मानदेय तुरंत जारी हो।जनवरी 2025 से लंबित ईपीएफ जमा कर पुष्टि दी जाए।आउटसोर्स कंपनी पर कड़ी कार्रवाई हो।अध्यक्ष चंद्र मोहन लडवाल व महासचिव दिनेश थ्वाल ने भरोसा जताया कि मंत्री जी संवेदनशील मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करेंगी। ज्ञापन की प्रति मिशन निदेशक एनएचएम उत्तराखंड, जिलाधिकारी चम्पावत सहित अधिकारियों को भेजी गई है।
एनएचएम आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला, संगठन ने प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को सौंपा ज्ञापन

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम