September 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

डांडा ककनई में अपर सचिव मैनाली ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Dukan Ad
Dukan Ad

डांडा ककनई में अपर सचिव मैनाली ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
एएनएम व पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश
चम्पावत। जनपद के डांडाककनई गांव में शनिवार को अपर सचिव मुख्यमंत्री  मनमोहन मैनाली ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश जारी किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने एएनएम की नियमित उपस्थिति, धूरा में कैम्प आयोजित करने तथा गांव में फेंसिंग की मांग उठाई।ग्रामीणों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए अपर सचिव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।ग्रामीणों ने यह मांग भी रखी कि पशुपालन विभाग के चिकित्सक प्रत्येक माह कम से कम एक दिवस गांव का भ्रमण करें। इस पर अपर सचिव ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से वार्ता कर
 8 जनवरी को गांव में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए। मैनाली ने शैडो एरिया डांडाडा ककनई तथा दुर्गा पीपल क्षेत्र में जी-राम-जी योजना के अंतर्गत कार्यों में
 आरही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए भी अधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
 दौरान खंड विकास अधिकारी  अशोक अधिकारी, सुंदर बोहरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करे