September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

डीएमएफटी बैठक में लिए गए अहम निर्णय खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को मिलेगा नया आयाम

Dukan Ad
Dukan Ad

डीएमएफटी बैठक में लिए गए अहम निर्णय
खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को मिलेगा नया आयाम
चम्पावत, 19 दिसंबर।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफटी) मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के सतत विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत हुए कार्यों की समीक्षा के साथ वर्ष 2025-26 के लिए डीएमएफटी निधि के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी उपयोग के संबंध में निर्णय लिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग समयबद्धता और मानकों के अनुरूप किया जाए तथा सभी कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) समय पर प्रस्तुत किए जाएं। कहा कि डीएमएफटी निधि का 70 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व अन्य उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में व्यय किया जाए, जबकि शेष 30 प्रतिशत अन्य विकासात्मक कार्यों पर उपयोग किया जाए।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि सभी परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हों।बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी ने चमदेवल और निडिल क्षेत्रों में सोलर पंप स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति, तारबाड़, सोलर लाइट, पुस्तकालयों की स्थापना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में श्मशान निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण तथा कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में निवेश को विशेष महत्व दिए जाने पर सहमति बनी। साथ ही, अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण और राजस्व संग्रह बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम नीतू डागर, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, जिला खनन अधिकारी चित्रा जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करे