टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्तिया के समीप एक कार रात्रि में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौके से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल नाजिम, सोनू,मुनीर ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई कार से चालक को बाहर निकाला और उसकी मदद की। बताया जा रहा है कि यूके06 बीबी 1919 नंबर की कार चंपावत से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। चालक के अनुसार, अचानक सड़क पर एक आवारा पशु के आ जाने से उसने तेज ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

More Stories
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत
भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, इमरजेंसी और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा