June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

रॉकेट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

रॉकेट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

टनकपुर में पुरानी पानी की टंकी के पास दिवाली की रात हादसा

चंपावत/टनकपुर। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी से टनकपुर में दो दुकानों में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग से करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, सोमवार रात टनकपुर मेला क्षेत्र में पुरानी पानी की टंकी के पास आतिशबाजी के दौरान एक रॉकेट उड़कर दुकानों में गिर गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी।

आग की चपेट में राजा राम की प्रसाद की दुकान और नैतिक सक्सेना की बिसातखाने की दुकान आ गई। दुकानदारों के अनुसार, ढाई से तीन लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

समय रहते आग बुझा दी गई, वरना आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की है।

शेयर करे