September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

शहीद स्मारक पर डीएम एसपी ने पुष्पचक्र अर्पित कर देश एवं उत्तराखण्ड के वीर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी

Dukan Ad
Dukan Ad

पुलिस शहीद दिवस पर प्रशासनिक नेतृत्व ने किया सम्मान

चंपावत। आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित क्षेत्राधिकारी शिवराज राणा, वंदना वर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश एवं उत्तराखण्ड के वीर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। कोतवाली, पुलिस लाइन, अभिसूचना इकाई के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धा अर्पित की। जनपद चंपावत के सभी थाना, चौकी व अग्निशमन केंद्रों में कार्यालय प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस शहीदों को याद किया गया।यह कार्यक्रम शहीदों के प्रति सम्मान और उनकी बहुमूल्य बलिदान को याद रखने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। पुलिस प्रशासन ने एकजुट होकर वीर शहीदों की स्मृति को सलाम किया।

शेयर करे