April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत में दीपोत्सव की छटा, भाजपा कार्यालय में हुई विशेष पूजा

चंपावत में दीपोत्सव की छटा, भाजपा कार्यालय में हुई विशेष पूजा

चंपावत

देशभर में दीपावली का पर्व धार्मिक उल्लास और अपार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चंपावत भी दीपोत्सव की रोशनियों से जगमगा उठा है। चारों ओर दीपमालाओं से सजे घरों और मंदिरों में भक्तिभाव का माहौल दिखा। प्रमुख इमारतों और मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। घर-घर में लक्ष्मी पूजा की तैयारी जोरों पर है और धन की देवी के स्वागत में रंगोली सजाई जा रही है।इसी क्रम में मंगलवार को छतार स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में दीपावली पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान सामंत ने प्रदेश और चंपावत जिले की समृद्धि, खुशहाली और मजबूती की कामना की।

लोकल पर वोकल’ अभियान को समर्थन देते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दिए और क्षेत्रीय स्तर पर तैयार उत्पादों को खरीदकर आत्मनिर्भरता को बल दें।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, हिमेश कलखुड़िया, सभासद प्रेमा चिलकोटी, जनार्दन चिलकोटी,सूरज प्रहरी, सुंदर सिंह बोहरा, सूरज बोहरा, पारस महर, मणी प्रभा तिवारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे