चम्पावत के प्रमुख मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण, ₹4.70 करोड़ की स्वीकृति
चम्पावत। मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए जनपद के प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य को हरी झंडी मिल गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के मल्लाडेश्वर, कान्तेश्वर, मानेश्वर, भागेश्वर, ताड़केश्वर, डिप्टेश्वर व झालीमाली मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा के अनुपालन में शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन हेतु कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN) को कुल ₹470.60 लाख (चार करोड़ सत्तर लाख साठ हजार रुपये) की स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹217.03 लाख (दो करोड़ सत्रह लाख तीन हजार रुपये) की धनराशि व्यय किए जाने की अनुमति मिली है।स्वीकृत राशि के तहत मल्लाडेश्वर मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य हेतु ₹25 लाख, भागेश्वर मंदिर हेतु ₹35 लाख, झालीमाली मंदिर हेतु ₹47.03 लाख, ताड़केश्वर मंदिर हेतु ₹36 लाख, मानेश्वर में पर्यटन अवस्थापना के विकास हेतु ₹35 लाख तथा डिप्टेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यकरण हेतु ₹39 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीकृत धनराशि से सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र आरंभ किए जाएंगे और सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएंगे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार