जिलाधिकारी मनीष कुमार पहुँचे मौड़ा दीपावली महोत्सव
लोगों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को दी त्वरित कार्रवाई के निर्देश
लोहाघाट। दीपोत्सव की रौनक के बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार मौड़ा गाँव पहुँचे और वहां आयोजित दीपावली महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ पर्व की खुशियाँ साझा करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी जनसमस्याएँ सुनीं। महिलाओं ने जलापूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की मरम्मत जैसी कई स्थानीय समस्याएँ उनके समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि दीपावली केवल आनंद और उत्सव का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और विकास की भावना को सशक्त करने का अवसर है। उन्होंने सभी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश साझा किया।महोत्सव स्थल पर माताओं, बहनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी