September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने नायकगोठ में बन रही गौशाला का किया निरीक्षण

Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी: जिलाधिकारी मनीष कुमार ने नायकगोठ में बन रही गौशाला का किया निरीक्षण

चम्पावत

। मुख्यमंत्री घोषणाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार लगातार विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने टनकपुर क्षेत्र के नायकगोठ में ₹146.86 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा निर्मित की जा रही पंचमुखी गौशाला का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री के उपयोग, श्रमिकों की उपस्थिति तथा निर्माण की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग न किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

शेयर करे