धनतेरस पर खूब बरसी लक्ष्मी, कारोबार में आई चमकजिलेभर में 15 करोड़ से अधिक का व्यापार, बाजारों में लौटी रौनक
चंपावत। धनतेरस पर्व पर इस बार बाजारों में रौनक लौट आई। जिलेभर में लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। लंबे समय से सन्नाटे में पड़े बाजार धनतेरस पर गुलजार रहे।
सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही और देर रात तक लोगों ने खरीदारी की।धनतेरस पर इस बार ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, सोना-चांदी और बर्तन की दुकानों पर सबसे अधिक कारोबार देखा गया।
अनुमान लगाया जा रहा है कि इन क्षेत्रों में अकेले 10 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई।व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग बीच में सुचारू रहता तो कारोबार और बढ़ सकता था। अकेले चंपावत जिला मुख्यालय में 6 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है।हुंडई शोरूम के सेल्स मैनेजर शिवराज सिंह ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष से 40 प्रतिशत अधिक कारें बिकीं।
जीएसटी दरों में कमी से प्रत्येक कार पर 70 हजार से एक लाख रुपये तक का लाभ हुआ। गत वर्ष 14 कारों की बिक्री हुई थी, जबकि इस बार यह संख्या 20 से अधिक पहुंच गई।वहीं, बाइक शोरूम प्रबंधक राजेश उप्रेती ने बताया कि इस धनतेरस पर भी ठीक-ठाक बिक्री रही। लोहाघाट में टीवीएस शोरूम के स्वामी अनूप सक्टा, चंपावत टीवीएस शोरूम स्वामी संजय कार्की ने बताएं कि पिछले वर्ष की तुलना में जीएसटी कम होने से दुपहिया वाहनों की बिक्री ठीक-ठाक रही।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार