नशा तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी चम्पावत पुलिस
1.970 किलो चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
चंपावत ।
नशा तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी चम्पावत पुलिस1.970 किलो चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को गति
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को साकार करने की दिशा में चम्पावत पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को एसओजी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई कर 1.970 किलोग्राम चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।सूचना मिलने पर एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने मरोड़ाखान, मल्ला बापरू, लोहाघाट-पिथौरागढ़ रोड पर घेराबंदी कर लक्ष्मी फर्त्याल (35), पत्नी ललित फर्त्याल, निवासी मल्ला वापरू, थाना लोहाघाट को पकड़ लिया। तलाशी में महिला के पास 1.970 किलो चरस, एक तराजू, बांट, मोबाइल फोन, 120 रुपये नकद, पर्स व आधार कार्ड बरामद हुए।पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने गांव में छोटी-छोटी मात्रा में चरस इकट्ठा की थी, जिसे वह खटीमा निवासी एक व्यक्ति को देने जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।एसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।अब तक जिले में 79 अभियोगों में 121 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने अब तक 25.150 किलो चरस, 1.382 किलो स्मैक, 986 ग्राम अफीम, 83 नशीले इंजेक्शन और 5.789 किलो एमडीएमए बरामद किए हैं।पुलिस टीम:
एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक सोनू बोहरा, उपनिरीक्षक सुमिता राणा, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, गणेश बिष्ट, महेंद्र डंगवाल, का. राजकुमार, का. अशोक वर्मा, का. सूरज कुमार, म.का. पूर्णिमा पांडेय।
Champawat police busy in breaking the back of drug smugglers
Female smuggler arrested with 1.970 kg hashis
#champawatlive
#SpChampawat

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार