डॉ. भट्ट ‘सरल’ की छह पुस्तकों का पालिकाध्यक्ष ने किया विमोचन
चंपावत। साहित्यकार और सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. विष्णु दत्त भट्ट ‘सरल’ की छह पुस्तकों का शुक्रवार को GGIC चंपावत के ऑडिटोरियम में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने विमोचन किया। इस अवसर पर बोलते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. सरल द्वारा लिखित पुस्तकें बेहद सरल भाषा में रचित हैं, जो बच्चों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में मदद करेंगी।हिंदी के शिक्षकर रहे और GIC देवीधुरा में लंबे समय तक प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दे चुके डॉ. सरल द्वारा इससे पहले भी कई कृतियों की रचना की जा चुकी है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उनकी नई पुस्तकों हाइकु मंजरी, सपने, गीत मेरे स्वर तुम्हारा, चेली, सुनो कहानी और कोमल किसलय का विमोचन हुआ।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. तिलकराज जोशी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. बीसी जोशी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. कीर्ति वल्लभ सक्टा, खंड शिक्षाधिकारी राधेश्याम खर्कवाल, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, गिरीश चंद्र पांडेय, डॉ. जनार्दन चिलकोटी, हिमांशु जोशी, भूपेंद्र देव ताऊजी, डॉ. डीएन तिवारी, बीना जोशी, आशा टम्टा, ओमप्रकाश जोशी, कमला वेदी और रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी