दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, चम्पावत बाजार में संयुक्त चेकिंग अभियान
चंपावत।
दीपावली पर्व को देखते हुए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चम्पावत बाजार में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर किए गए इस अभियान में त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मिठाई की मांग को ध्यान में रखते हुए मिठाई की दुकानों और किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिठाई कारोबारियों को कृत्रिम रंगों के प्रयोग से बचने, शुद्ध और ताज़ी मिठाइयाँ तैयार करने तथा विक्रय करने के निर्देश दिए। किराना विक्रेताओं को भी गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री रखने और एक्सपायर्ड वस्तुओं की बिक्री से बचने की सख्त हिदायत दी गई।अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र की विभिन्न दुकानों से खोया बर्फी, लड्डू, बेसन मिठाई, गुलाब जामुन सहित कई नमूने लिए गए हैं। वहीं विशाल मेगामार्ट और रिलायंस स्टोर से पैकेज्ड मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए राजकीय लैब रुद्रपुर भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।संयुक्त दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, तहसीलदार ईश्वर राम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बची सिंह जीना, तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मचारी दिनेश फर्त्याल और राकेश भट्ट शामिल रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार