रीठा साहिब में रावण वध के साथ संपन्न हुई रामलीला, पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे राम-लक्ष्मण-सीता
चंपावत रीठा साहिब। श्री आदर्श रामलीला कमेटी रीठा साहिब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन रावण वध के साथ धूमधाम से हुआ। राम, लक्ष्मण और सीता माता के पुष्प विमान से अयोध्या आगमन तथा श्रीराम के राज्याभिषेक की झांकी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामवासी, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कमेटी के अध्यक्ष भोला सिंह बोहरा तथा जिला पंचायत सदस्य सोनू बोरा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न व शाल भेंटकर किया।मुख्य अतिथि लोहाघाट विधानसभा के विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी ने लीला का आनंद लेते हुए जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर कविराज मौनी कांग्रेस, ग्राम प्रधान कुंदन सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वर्मा, मोहन टिडगाई, प्रधानाध्यापक भीम सिंह, लीला निर्देशक डूंगर देव जोशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में तबला वादक पंकज मास्टर, दरबार सिंह, कृपाल सिंह, पंडित पनीराम, भुवन चंद्र जोशी, नारायण बिष्ट, बृजेश बिष्ट, मानवाधिकार संगठन से हयात राम उर्फ भगवान राम, कुंवर सिंह, जीवन सिंह, केसर सिंह, श्रीमती दया बोरा, ललिता बोरा, विक्रम सिंह, भोपाल सिंह और सुरेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया तथा सुख-शांति की प्रार्थना की।
कमेटी अध्यक्ष भोला सिंह बोहरा और सोनू बोरा ने सभी आगंतुकों, अधिकारीगणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और अगला आयोजन और भी भव्य रूप में किया जाएगा।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार