टनकपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ता हिरासत में
चंपावत।
प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक, वोट चोरी और प्रेस के साथ अभद्रता को लेकर फूटा आक्रोश
टनकपुर। मुख्यमंत्री के दौरे पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने घेराव से पहले ही हिरासत में ले लिया।पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली टनकपुर पहुंचाया।कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश में अपराध, महिला उत्पीड़न और पेपर लीक के मामलों में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ हुई अभद्रता लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।गिरफ्तारी देने वालों में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला, विधानसभा अध्यक्ष नीरज मिश्रा, पूर्व सभासद अमित भट्ट, संजय अग्रवाल, आसिफ, राहुल राज, मयूर बिष्ट, एडवोकेट शाहवेज़ अंसारी, अमन रावत, खीम सिंह रावत, सतीश पांडेय, विवि प्रतिनिधि अमित जोशी, पूर्व कोषाध्यक्ष साहिल गिरी, हरीश शर्मा, विकास शर्मा, राज गंगवार, आदिल, योगेश गुप्ता और शहरोज समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण