चंपावत के राइका सिप्टी में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर विश्व छात्र दिवस मनाया गया
चंपावत, 15 अक्टूबर।
राइका सिप्टी में पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य और विज्ञान शिक्षक दिनेश भट्ट के नेतृत्व में छात्रों को डॉ. कलाम द्वारा शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके प्रेरणादायक जीवन पर विस्तार से जागरूक किया गया।
शिक्षक आर्य ने बताया कि देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति डॉ. कलाम का मानना था कि युवाओं को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और तकनीकी कौशलों का सही दिशा में सदुपयोग करना चाहिए, न कि बुरी आदतों की तरफ।
कार्यक्रम में संयोजक एवं प्रवक्ता आर्य ने सभी छात्रों से नशे, बाल अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और डॉ. कलाम के सकारात्मक जीवन दर्शन से प्रेरित होने का आह्वान किया।इस अवसर पर शिक्षक भुवन जोशी, अमित कुमार, पुष्पा रंसवाल, पुष्पा जोशी, जीवंटी देवी, भारती पाण्डेय एवं खिलावती गोस्वामी सहित कई बच्चे उपस्थित रहे।

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास