चंपावत-टनकपुर मार्ग का दौरा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने मुड़ियानी, धौन, अमोड़ी, चल्थी, सूखीढांग समेत कई स्थानों पर रुककर लोगों की समस्याएं जानी और बच्चों से उनकी पढ़ाई और सपनों के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए गडेरी और अदरक खरीदा। उन्होंने क्षेत्र के विकास हेतु अधिकारियों को समयबद्ध कार्यान्वयन के निर्देश दिए और दीपावली, धनतेरस व भैयादूज की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
चल्थी में मुख्यमंत्री स्थानीय दुकान पर भी रुके, जहां उन्होंने गडेरी और अदरक खरीदकर पहाड़ी उत्पादों के उपयोग और प्रोत्साहन का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं को चंपावत का विधायक बनने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है और वे क्षेत्र के विकास एवं जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने दीपावली, धनतेरस और भैयादूज की शुभकामनाएं भी दीं।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्थानीय रोजगार और विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए।कार्यक्रम में दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास