झिरकुनी में उल्टी-दस्त से आठ लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट की झिरकुनी ग्राम सभा में बुधवार को उल्टी-दस्त फैलने से आठ ग्रामीण बीमार पड़ गए। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुँची और जांच शुरू कर दी। सभी बीमारों का उपचार उपजिला अस्पताल लोहाघाट में किया जा रहा है।बुधवार दोपहर अचानक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आपातकालीन वाहन 108 से अस्पताल पहुंचाया गया। बीमारों में झिरकुनी के जगदीश चन्द्र जोशी, माधवी देवी, सुरेश चन्द्र, कपिल जोशी, भागा देवी, सोनू जोशी, सपना जोशी और माधवी देवी शामिल हैं।ग्राम प्रधान नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि सोमवार से ही कुछ ग्रामीण अस्वस्थ थे, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा था। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि बीमारी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सभी बीमारों की उम्र 17 से 60 वर्ष के बीच है।इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही बाराकोट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम झिरकुनी भेजी गई। टीम को पानी और खाने के नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि आठ मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिनमें से छह को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो का उपचार जारी है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास