April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

स्वाला डेंजर जोन का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, 2026 तक निर्बाध मार्ग का भरोसा

स्वाला डेंजर जोन का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, 2026 तक निर्बाध मार्ग का भरोसा

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का ग्राउंड जीरो से जायजा लिया और अधिकारियों को स्थायी समाधान के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को स्वाला भूस्खलन स्थल की प्रकृति, मलबे की मात्रा, जल प्रवाह की दिशा और वैकल्पिक मार्गों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने राजमार्ग को 2026 तक निर्बाध और सुचारु बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग पर मलबा हटाने के लिए पर्याप्त मशीनरी और जनशक्ति हर समय तैयार रहे, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही, वैकल्पिक मार्गों को भी निरंतर सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा:
“स्वाला डेंजर जोन में हम स्थायी और दीर्घकालिक समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 2026 तक यह मार्ग पूरी तरह से निर्बाध हो जाएगा। मलबा हटाने की मशीनरी और मानवबल सतत तैयार रहेगा ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और सुगमता है।”

शेयर करे