September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर को मिली 36.30 करोड़ की विकास सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 15 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, महिलाओं को सौंपी ‘खुशियों की चाबी’

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर को मिली 36.30 करोड़ की विकास सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 15 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, महिलाओं को सौंपी ‘खुशियों की चाबी’

टनकपुर। सीमांत नगर टनकपुर को गुरुवार को बड़ी विकास सौगात मिली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रीड़ा स्थल छीनीगोठ में आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” कार्यक्रम में कुल 15 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर लगभग 36.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टनकपुर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय भवन का शुभारंभ किया। 45 लाख की लागत से तैयार इस भवन को धामी ने जनता की सुविधा और प्रशासनिक संवाद का नया माध्यम बताते हुए कहा कि यह कार्यालय क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बनेगा।मुख्यमंत्री ने ₹938.33 लाख की लागत की 9 योजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें विद्यालयों का आधुनिकीकरण, पेयजल परियोजनाएं, सिटी कंट्रोल रूम स्थापना और पर्यटक आवास गृह का उन्नयन शामिल है। वहीं, ₹2692.56 लाख की लागत से 6 प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिनमें राजकीय महाविद्यालय के परीक्षा हॉल, नई पेयजल योजनाएं, बहुउद्देशीय भवन, स्वास्थ्य इकाई और मां पूर्णागिरि धाम के लिए यात्री शेड निर्माण की परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विकास योजनाएं टनकपुर क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक प्रगति की नई दिशा तय करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

महिलाओं को मिली ‘खुशियों की चाबी’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रीप परियोजना के अंतर्गत प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 5 ई-रिक्शा सौंपते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सहायता प्राप्तकर्ता नहीं, बल्कि सशक्त उद्यमी बनाना है।धामी ने कहा कि “ये ई-रिक्शा केवल वाहन नहीं, बल्कि नारी गरिमा और आत्मनिर्भरता की नई पहचान हैं। इससे महिलाएं रोजगार के साथ ही सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में नई भूमिका निभाएंगी।”हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूदइस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, टनकपुर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय निवासी शामिल हुए तथा मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान “सशक्त बहना उत्सव” स्थल जयजयकार से गूंज उठा।

शेयर करे