नगर विकास कार्यों पर चर्चा, नागरिक समस्याओं के समाधान को लेकर बनी रणनीति
चंपावत ।
नगर पालिका परिषद चम्पावत में बुधवार को अध्यक्ष प्रेमा पांडे की अध्यक्षता ईओ भरत त्रिपाठी के संचालन में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान जनसमस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता, पेयजल, सड़क सुधार और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों से समन्वय एवं सहयोग की अपील की गई। तय किया गया कि लिए गए निर्णयों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा, जिससे नगर के विकास कार्यों को गति मिले और नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके। बोर्ड बैठक में
सभासद दिनेश बरदोला, गौरव कॉलोनी, मणि प्रभा तिवारी, प्रेमा चिल्कोटी बबीता प्रहरी, रोहित बिष्ट, गीता अधिकारी मौजूद रहे।
चंपावत नगर के विकास कार्यों पर चर्चा, नागरिक समस्याओं के समाधान को लेकर बनी रणनीति

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी