April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

छठी बार जिलाध्यक्ष बने रमेश देव, शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न

छठी बार जिलाध्यक्ष बने रमेश देव, शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन सोमवार को ब्लाक सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान रमेश सिंह देव को छठी बार संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश सिंह देव ने की, जबकि मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक और विशिष्ट अतिथि डीईओ बेसिक मान सिंह रहे। अधिवेशन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए और विभिन्न सत्रों में शिक्षक हित व शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।शिक्षकों ने ब्लाक प्रमुख के माध्यम से 9 सूत्रीय ज्ञापन डीईओ बेसिक को सौंपा। चुनाव में महामंत्री पद के लिए जगदीश सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए पुष्कर नाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रमेश चंद्र जोशी और जिला संयुक्त मंत्री पद के लिए प्रहलाद सिंह अधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश सिंह देव ने कहा कि बच्चों के बिना शिक्षक और विद्यालय का कोई अस्तित्व नहीं है। बच्चों के भविष्य के साथ जिस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है, उस पर शिक्षक संघ गहराई से पड़ताल करेगा और शिक्षा में आई गिरावट के कारणों को सामने लाने का प्रयास करेगा।अधिवेशन का संचालन जगदीश सिंह तड़ागी ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बागेश्वर रमेश सिंह रावत, प्रांतीय संयुक्त मंत्री दीपेंद्र भट्ट, प्रांतीय सलाहकार महेश जोशी, जीवन ओली, नागेंद्र जोशी, पुष्कर नाथ गोस्वामी, मोहन चंद्र ओली, विनोद कुमार, महेश गिरी, रमेश चंद्र जोशी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, नरेश चंद्र जोशी सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया।

शेयर करे