September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 15-16 अक्टूबर को चंपावत-टनकपुर दौरा

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 और 16 अक्टूबर को चंपावत और टनकपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दीपावली की बधाइयां देंगे, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे और भैया दूज के अवसर पर बहनों से मंगलकामनाएं प्राप्त करेंगे।दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री चंपावत में वृद्धजन से आशीर्वाद लेंगे और जीजीआईसी में सशक्त भारत निर्माण एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर आयोजित गोष्ठी में भाग लेंगे। इसके बाद वे बनलेख, स्वाला डेंजर जोन, अमोडी, चल्थी, सिन्याडी, सुखीडांग और अन्य बस्तियों में जनसंपर्क भी कर सकते हैं ।दूसरे दिन 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री टनकपुर के छीनीगोठ में आयोजित “सशक्त बहना उत्सव” में शामिल होंगे और दीपावली तथा भैया दूज की शुभकामनाएं देंगे।यह दौरा जिले में विकास कार्यों की समीक्षा तथा जनसमस्याओं के समाधान के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करे