वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी ने बनाई ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में जगह
चंपावत। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में जगह बनाई है। उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय हाल में हुए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया।गोस्वामी ने सेमीफाइनल मुकाबले में टिहरी के श्याम लाल और फाइनल में हरिद्वार के रवींद्र रॉड को हराकर 2025-26 के अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्थान सुरक्षित किया। वे टूर्नामेंट में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एकल और युगल दोनों वर्गों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पिछले वर्ष भी विष्णु गिरी गोस्वामी ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। वे वर्तमान में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि स्वस्थ समाज और सशक्त शरीर के लिए खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है।
उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश कुमार चौहान, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती, महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडे तथा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास