खेतीखान में पांच दिवसीय दीप महोत्सव का भव्य आगाज
लोहाघाट। खेतीखान में सोमवार को पांच दिवसीय 26वें दीप महोत्सव की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुई। महोत्सव का शुभारंभ महोत्सव समिति अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुआ, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल रहे। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए महोत्सव को सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।शुभारंभ पर झांकी महोत्सव स्थल से होते हुए खेतीखान मुख्य बाजार, कैड़ा गांव, मल्ली बाजार और तल्ली बाजार तक निकाली गई।
झांकी में शिशु मंदिर स्कूल, विद्या मंदिर, जीजीआईसी खेतीखान, एजुकेशन प्लेनेट स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय और जीआईसी खेतीखान के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। झांकी के आगे पिथौरागढ़ से आए भीमराम एंड पार्टी के छलिया दलों ने करबत व नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियां दीं, जिससे दीर्घ महोत्सव का माहौल और भी जीवंत हो गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीवाकर भट्ट ने किया।
Nइस मौके पर संदीप कलखुड़िया, सुमित कलखुड़िया, बबलू देव, निशांत खर्कवाल, प्रकाश बोहरा, अशोक माहरा, विजय फर्त्याल, हिमेश कलखुड़िया, यशपाल मनराल, आलोक वर्मा, पुष्कर पुजारी, नवीन बोहरा, कमल बोहरा, सीएल वर्मा, राजेन्द्र ओली, नरेन्द्र बोहरा, महेश जोशी, डिकराज बोहरा समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी