September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कर्मचारी संगठनों ने की नगेंद्र जोशी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को ज्ञापन सौंपा

Dukan Ad
Dukan Ad

कर्मचारी संगठनों ने की नगेंद्र जोशी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

चंपावत। बाराकोट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नगेंद्र जोशी पर लगे आरोपों के विरोध में सोमवार को जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठन उनके समर्थन में एकजुट हो गए।

कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार और सचिव जीवन ओली के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि 8 अक्टूबर को लगाए गए अपहरण के आरोप झूठे हैं, जिनसे नगेंद्र जोशी की व्यक्तिगत, विभागीय और सामाजिक छवि को गहरी क्षति पहुंची है।

वक्ताओं ने कहा कि नगेंद्र जोशी एक ईमानदार अधिकारी और कर्मठ कर्मचारी नेता हैं, जिन्होंने हमेशा शिक्षक-कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ी है और गरीब व जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहते हैं।कर्मचारियों का कहना था कि कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।ज्ञापन देने वालों में नगेंद्र जोशी, लोचन त्रिपाठी, हिमांशु मुरारी, कैलाश नाथ महंत, मिंटू राणा, ललित मोहन चतुर्वेदी, शोभन सिंह, रविंद्र चंदेल, मुकेश जोशी, हिमांशु कलोनी, मालविका पंत, मंजू तड़ागी और विमला जोशी शामिल रहे।

शेयर करे