स्मैक की तस्करी में तीन गिरफ्तार, 12.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
टनकपुर। चंपावत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना टनकपुर क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा मैक्स वाहन से 12.46 ग्राम स्मैक बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को क्षेत्राधिकारी चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम ने टनकपुर-बनबसा हाईवे स्थित नव योग केंद्र के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान एक महिंद्रा मैक्स (UK03TA-0058) से तीन व्यक्तियों को अवैध स्मैक परिवहन करते हुए पकड़ा गया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 12.46 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विकास आर्य पुत्र गंगाराम, निवासी बोहरागोठ, टनकपुर के कब्जे से 4.32 ग्राम स्मैकयश गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता, निवासी शारदा घाट, टनकपुर के कब्जे से 3.41 ग्राम स्मैकसत्येंद्र दास पुत्र विष्णु दास, निवासी शारदा घाट, टनकपुर के कब्जे से 4.73 ग्राम स्मैक बरामद की गई।तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट (प्रभारी एसओजी), हेड कांस्टेबल मतलुब खान, हेड कांस्टेबल गणेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल नासिर हुसैन शामिल रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार