September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर के आंबेडकरनगर में सर्पदंश से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर के आंबेडकरनगर में सर्पदंश से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के आंबेडकरनगर क्षेत्र में एक दुःखद घटना घटी, जहां सात वर्ष के दीपक पुत्र राम लड़िते की सर्पदंश के कारण मौत हो गई। शनिवार रात घर के बाहर खेलते समय सांप के काटने पर उसे परिजन तत्काल उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।आखिरकार रविवार 12 अक्टूबर को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। वार्ड नंबर 3 का निवासी दीपक कल सुबह खेलते समय सर्पदंश का शिकार हुआ था। परिजनों ने पूरी कोशिश की उसकी जान बचाने की, लेकिन चिकित्सकों का कहना था कि विष काफी तेजी से असर कर गया था।सांप के काटने से हुई इस अप्रिय घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया है, परिजन और क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं। स्थानीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया ।

फोटो…काल्पनिक

शेयर करे