September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत के नए ADM होंगे कृष्ण नाथ गोस्वामी ADM जयवर्धन शर्मा को लोक सेवा आयोग परीक्षा नियंत्रक बनाया

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत के नए ADM होंगे कृष्ण नाथ गोस्वामी
23 IAS, 18 PCS और 3 सचिवालयी सेवा के अधिकारियों के तबादले

चंपावत/देहरादून। उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 23 IAS, 18 PCS और 3 सचिवालयी सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने रविवार, 12 अक्टूबर को तबादला आदेश जारी किए।चंपावत के ADM जयवर्धन शर्मा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। PCS अधिकारी शर्मा जनवरी 2025 में चंपावत के ADM पद पर आए थे। नैनीताल के डिप्टी कलक्टर कृष्ण नाथ गोस्वामी को चंपावत का नया ADM नियुक्त किया गया है। गोस्वामी इससे पहले 2021-22 में लगभग तीन महीने के लिए लोहाघाट में SDM रहे थे।

शेयर करे