टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, पांच घायल
चंपावत टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोडी के समीप रविवार सुबह एक इग्निस कार (संख्या UK05 8191) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार काशीपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी, जिसमें कुल पांच लोग सवार थे। हादसे के कारण सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के दिशा-निर्देश पर उप निरीक्षक नरेंद्र नेगी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए टनकपुर भेजा।
बताया गया कि घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समय रहते बचाव कार्य शुरू होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के कर्म का पता नहीं चल पाया है।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार