*राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला में जिलाधिकारी ने किया रात्रि निरीक्षण, लिया स्थिति का जायजा*
चंपावत ।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर रात्रि में स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को हर समय सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण कार्य के दौरान भी किसी प्रकार की यातायात बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी ने स्वाला में पानी के निकासी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि मार्ग में यातायात में समस्या न उत्पन्न हो और भारी वाहनों सहित सभी वाहनों का सुचारु आवागमन बना रहे।
उन्होंने मार्ग को शीघ्र समतल करने, साइड ड्रेनेज को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। जिससे भारी वाहन भी आसानी से यातायात कर सके।
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला