July 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी डीएम ने देर रात जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी
डीएम ने देर रात जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार देर रात जिला चिकित्सालय चंपावत का औचक निरीक्षण कर रात्रिकालीन चिकित्सा सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, नर्सिंग स्टाफ रूम एवं अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और मौके पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों तथा चिकित्सकों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।डीएम ने बताया कि रात्रि ड्यूटी पर तैनात सभी चिकित्सक और स्टाफ अपने समय पर उपस्थित रहें और किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के समय आपातकालीन कक्ष में कोई मरीज उपस्थित नहीं था। उन्होंने ब्लड बैंक की स्थिति, नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता और अस्पताल परिसर की स्वच्छता का भी अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रात्रि में आने वाले मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर तक आने वाले मार्ग को भी शीघ्र सुधारने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि मरीजों और आमजन को असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों के साथ हुई बातचीत में एडवांस लाइफ सेविंग एम्बुलेंस की आवश्यकता पर चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने जल्द आवश्यक कार्यवाही कराने का भरोसा दिलाया।इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एस. ह्यांकी सहित अस्पताल का समस्त चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करे