April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

स्वामी प्रेम सुगन्ध महाराज के विरुद्ध सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना का खंडन, हरीश शर्मा उर्फ नरेन्द्र उत्तराखण्डी ने स्वामी प्रेम सुगंध की छवि धूमिल करने पर माफीनामा दिया

 

स्वामी प्रेम सुगन्ध महाराज के विरुद्ध सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना का खंडन

आवेदकगण  विवेक बिष्ट निवासी ग्राम पुनेठी छतार चम्पावत एवं  गणेश दत्त भट्ट, भोला दत्त भट्ट निवासीगण नाखुड़ा, खरई, थाना पाटी जिला चम्पावत द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा विपक्षी हरीश शर्मा उर्फ नरेन्द्र उत्तराखण्डी द्वारा स्वामी प्रेम सुगन्ध महाराज की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफार्म, व्हॉटसअप तथा इंस्टाग्राम आदि पर आवेदकगणो के परिजनों की हत्या एवं महिलाओं से बलात्कार करने तथा भूमि घोटाला किये जाने के सम्बन्धी भ्रामक व झूठे आरोप लगाये गये थे। प्रकरण की थानाध्यक्ष पाटी द्वारा जाँच के दौरान पाया गया कि उपरोक्त आरोपो के सम्बन्ध में कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आये तथा सोशल मीडिया में प्रसारित की गयी पोस्ट को भी हटा दिया गया है। आवेदकगण/पारिवारिक सदस्यों द्वारा भी हरीश शर्मा उर्फ नरेन्द्र उत्तराखण्डी द्वारा लगाये गये आरोपों का खण्डन किया गया। हरीश शर्मा उर्फ नरेन्द्र उत्तराखण्डी द्वारा स्वयं भी अपने कथनों में इस बात को स्वीकार किया गया कि उसके द्वारा इन घटनाओं को नहीं देखा तथा केवल सुनी-सुनाई बातों पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बिना साक्ष्य के इस खबर को प्रसारित करना बताते हुए लिखित माफीनामा दिया गया। जिसमें उसके द्वारा विगत दिनों सोशल मीडिया एकाउन्ट के माध्यम से ग्राम खरई के स्वामी प्रेम सुगन्ध महाराज जी पर हत्या व महिलाओं से बलात्कार, जबरजस्ती सम्बन्ध बनाना, जहर देकर मार डालने के सम्बन्ध में जो भी पोस्ट की थी वह मात्र सुनी-सुनाई बातों पर कर दी थी जिन लोगों की भावनाओं को मेरी इस पोस्ट से ठेस पहुँची उसके लिए मै माफी चाहता हुँ भविष्य में बिना सबूत के ऐसे पोस्ट नहीं करूंगा बताया गया।

 

शेयर करे