April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

जिलाधिकारी ने वाइब्रेंट विलेज- सेवा शिविर में ग्रामीण समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया

जिलाधिकारी ने वाइब्रेंट विलेज- सेवा शिविर में ग्रामीण समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-II के तहत बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय तरकुली में किया गया। शिविर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और प्रमुख शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया।ग्रामीणों की प्रमुख समस्याएं व समाधानविद्यालय तरकुली में अतिरिक्त कक्ष की मरम्मत तथा चारदीवारी निर्माण, कंप्यूटर की मांग, पेयजल योजना, सड़क संपर्क और राशन कार्ड सुधार से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।काजल बिष्ट (ग्राम प्रधान), अनुपा देवी, जानकी देवी, पुरन राम, प्रहलाद राम सहित अन्य ग्रामीणों ने भूमि संबंधी, पेयजल, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और पेंशन समस्याओं को उठाया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देते हुए पेयजल निगम, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

छात्रों को प्रोत्साहन व पारितोषिकशिविर में जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद किया और 6 वर्षीय बालक को पढ़ाई के लिए शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया।विभागीय योजनाओं एवं लाभ वितरणशिविर में बिजली, दुग्ध, उद्योग, उरेडा, सहकारिता, होम्योपैथी, आयुर्वेद, बैंकिंग, पशुपालन, महिला सशक्तिकरण, कृषि व खाद्य विभाग सहित अनेक विभागों ने स्टॉल लगाए।होम्योपैथिक विभाग ने 50 से अधिक मरीजों की जाँच की।आयुर्वेद विभाग ने 60 से अधिक लोगों को दवाएं दीं।श्रम विभाग ने 25 से अधिक श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।ग्रामीणों को मौके पर आधार शिविर, स्वास्थ्य शिविर व अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि शिविर में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, ग्राम प्रधान काजल बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मयंक बोहरा, ग्राम प्रधान सूरज महर, जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करे