तरकुली, तामली और पोलप में आज लगेगा बहुउद्देशीय सेवा शिविर
डीएम की अध्यक्षता में होगा आयोजन
चंपावत, 08 अक्तूबर।
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–II के तहत जिले के चयनित सीमांत गांवों में गुरुवार 09 अक्तूबर को बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभाग ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ देंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में सरकारी सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय तरकुली (विकासखंड चंपावत) में दोपहर 1 बजे से शिविर होगा, जबकि ग्राम तामली और पोलप (मेला स्थल तामली) में शाम 3 बजे से शिविर का आयोजन होगा।इन बहुउद्देशीय शिविरों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, श्रम, विद्युत, जलसंस्थान, राजस्व, खाद्य एवं आपूर्ति सहित अन्य विभाग अपनी सेवाएं देंगे।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि शिविर स्थल पर समय से पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। ग्रामीणों को उम्मीद है कि शिविर में पहुंचकर उन्हें योजनाओं का तत्काल लाभ व समाधान मिलेगा। प्रशासन ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से शिविर में भाग लेने की अपील की है।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार