नशा तस्करों पर चम्पावत पुलिस का कड़ा प्रहारचम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में चम्पावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 25 लाख रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत की 112 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन पर नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट और थानाध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने धनुष पुल चौकी के पास चेकिंग के दौरान रवि उर्फ गन्ठा पुत्र स्व. किशनपाल मुखिया निवासी ग्राम बिरियातार, थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी वार्ड नंबर पांच मीना बाजार बनबसा को गिरफ्तार किया।उसके पास से 112 ग्राम स्मैक, एक बीड़ी का बंडल, एक सिल्वर पेपर, एक माचिस और चैचर (स्मैक पीने के लिए इस्तेमाल) बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27/29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक ने सख्त संदेश दिया है कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को उनकी सही जगह, यानी जेल भेजा जाएगा।पुछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि वह स्वयं स्मैक पीने का आदी है। वह साथी सौरभ उर्फ खुक्का के कहने पर नानकमत्ता से लखविंदर उर्फ लक्की से स्मैक लेकर आया था, जिसे टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी।गिरफ्तार और संलिप्त आरोपीरवि उर्फ गन्ठा, पुत्र स्व. किशनपाल मुखिया, निवासी ग्राम बिरियातार, थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर (उ.प्र.), हाल निवासी वार्ड नंबर 5 मीना बाजार, बनबसा (गिरफ्तार)।लखविंदर सिंह उर्फ लक्की, पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी बिजली कॉलोनी नानकमत्ता (स्मैक देने वाला)।सौरभ उर्फ खुक्का, पुत्र नरेशपाल, निवासी वार्ड नंबर 5 मीना बाजार बनबसा (स्मैक मंगवाने वाला)।बरामदगी112 ग्राम स्मैक1 बीड़ी का बंडल1 सिल्वर पेपर1 माचिस1 चैचर (स्मैक पीने के लिए इस्तेमाल)आपराधिक इतिहासरवि उर्फ गन्ठा पर गुंडा एक्ट, 110G, चोरी और अवैध शराब के 10 मामले दर्ज हैं।सौरभ उर्फ खुक्का पर अवैध शराब के तीन और एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है।लखविंदर उर्फ लक्की थाना नानकमत्ता का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पांच अभियोग दर्ज हैं।पुलिस टीमउपनिरीक्षक सुरेंद्र कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसाउपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी चम्पावतहेड कांस्टेबल मतलूब खान (एसओजी)हेड कांस्टेबल संजय सिंह (थाना बनबसा)कांस्टेबल नासिर हुसैन (एसओजी)कांस्टेबल उमेश राज (एसओजी)कांस्टेबल जगदीश कन्याल (थाना बनबसा)कांस्टेबल सूरज कुमार (एसओजी)
नशा तस्करों पर चम्पावत पुलिस का कड़ा प्रहार 25 लाख रुपये की स्मैक पकड़ी

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला