April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

गीत, भक्ति और खेल से सराबोर रहा लड़ीधूरा महोत्सव,बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सुमित तड़ागी और कमल किशोर चमके

गीत, भक्ति और खेल से सराबोर रहा लड़ीधूरा महोत्सव
नैनीताल और आसपास के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समालोहाघाट (बाराकोट)। प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गीत-संगीत, भक्ति और खेल प्रतियोगिताओं से पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा। महोत्सव का शुभारंभ लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, ब्लाक प्रमुख सीमा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने संयुक्त रूप से किया।नैनीताल से आई नई दिशाएं समिति के कलाकारों ने दल नायक किशन लाल के नेतृत्व में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गायिका स्वाति भट्ट के भक्ति गीतों — जगदम्बा भवानी आयी मेरे अंगना, तीलू धार बोला और हाय रे धुंधटा — ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक कैलाश कुमार ने जय हो भगवती मैय्या और तेरे दरबार आयूं जैसी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।महोत्सव में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें योगेश चन्द्र जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, महेंद्र अधिकारी, विनोद जोशी, राजू अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सुमित तड़ागी और कमल किशोर चमके

लोहाघाट। लड़ीधूरा महोत्सव के तहत जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन चम्पावत की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. योगेश चतुर्वेदी और नरेश कन्नौजिया के निर्देशन में हुई इस स्पर्धा में सुमित तड़ागी ने मिस्टर चम्पावत और कमल किशोर ने मिस्टर हरक्यूलिस का खिताब जीता। वहीं हिमांशु बोहरा को मस्कुलर मैन तथा पंकज भंडारी को एस्थेटिक्स किंग चुना गया।इस मौके पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मंजू बाला को मंच की ओर से सम्मानित किया गया।

स्व. राम दत्त राय मेमोरियल हाफ मैराथन में पंकज प्रथम लोहाघाट। स्व. राम दत्त राय मेमोरियल हाफ मैराथन में बालक वर्ग में पंकज सिंह बोहरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पवन सिंह रैस्वाल द्वितीय और सागर सिंह धौनी तृतीय रहे। विजेताओं को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश राय ने क्रमशः ₹5100, ₹3100 और ₹2100 की नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की।बालिका वर्ग में सोनी, ऊषा और सुमन क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। उन्हें भी नकद पुरस्कार ₹1500, ₹1100 और ₹800 के साथ ट्रॉफी दी गई।शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी हरीश लाल कोहली, बीईओ कमल भट्ट, वन क्षेत्राधिकारी आर.के. जोशी, युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, डीएसओ चंदन सिंह और जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की उपस्थित रहे।

शेयर करे