September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने लोहाघाट में भारत माता की प्रतिमा का किया उद्घाटन

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने लोहाघाट में भारत माता की प्रतिमा का किया उद्घाटन

लोहाघाट। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को नगर के ऋषेश्वर पार्क स्थित रेन बसेरा के पास नगर पालिका द्वारा स्थापित भारत माता की प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।उद्घाटन से पूर्व पूर्व राज्यपाल का शिशु मंदिर में पारंपरिक रंगारंग स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कुमाऊनी पारंपरिक परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।अपने उद्बोधन में कोश्यारी ने आदी कैलाश यात्रा के दौरान की गई प्रार्थना को याद करते हुए अखंड भारत की परिकल्पना के साकार होने की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता की पहल देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामन्त, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, ब्लाक प्रमुख महेन्द्र ढेक, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग एवं नगर के समस्त सभासद मौजूद थे।यह पहल नगर के सांस्कृतिक उत्थान और भव्य राष्ट्रवादी भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

शेयर करे