September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से स्मैक ले जा रहे अभियुक्त को 4.51स्मैक के साथ पकड़ा

Dukan Ad
Dukan Ad

 

 

चंपावत में  मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी

..थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत  मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना रजिस्ट्रेशन नंबर uk03 TA 7282 में 4.51  ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार

चंपावत।  पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत  पुलिस टीम द्वारा पूरन सिंह तोमर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय सैलानीगोठ  के पास  सघन चैकिंग अभियान के दौरान 1 अभियुक्त को मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना रजिस्ट्रेशन नंबर uk03 TA 7282  में अवैध रूप से स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया इस संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  सलमान अली उर्फ सल्लन पुत्र इब्राहीम अली निवासी ग्राम मनिहारगोठ टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 33 वर्ष है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेज प्रताप,हे.कानि.मोहन तोमक्याल कानि. दीपक रावत शामिल रहे।

 

 

शेयर करे