अनजान महिला ने नदी में लगाई छलांग, मौत
बनबसा के शारदा बैराज क्षेत्र की घटना, महिला की फिलहाल शिनाख्त नहीं
लेकिन पहनावे से नेपाली मूल की होने का अंदाज
चंपावत/बनबसा। बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी क्षेत्र में एक अनजान महिला
ने शारदा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के गोताखोरों ने फौरन नदी में कूद
कर महिला को निकाला और टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां
पहुंचने से पूर्व महिला की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक नेपाली मूल की एक महिला ने आज 19 सितंबर को शारदा नदी
में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे और
उन्होंने रेस्क्यू कर महिला को नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन
उसे बचाया नहीं जा सका। महिला ने छलांग लगाई? इसका पता नहीं चल सका है।
साथ ही महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अलबत्ता पुलिस के मुताबिक महिला
की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। कपड़ों के पहनावे से
नेपाली मूल की लग रही है। महिला के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से
उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। नेपाल पुलिस की मदद से महिला के परिजनों
तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
बनबसा के शारदा बैराज में अनजान महिला ने नदी में लगाई छलांग, मौत

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार