April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने सहित विभिन्न मांग को लेकर एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन

लोहाघाट । राजकीय पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने आदि मांगें पूरी न होने पर छात्र छात्राएं सड़क में उतर आए। आक्रोशित छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर मांगें पूरी न होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। तीन दिन के भीतर मांगें पूरी न होने पर सड़कों में उतरने की चेतावनी दी।

शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर एबीवीपी के प्रांत मीडिया संयोजक विवेक पुजारी, जिला संयोजक नीरज सक्टा और छात्र संघ रितिक ढेक के नेतृत्व में छात्राओं ने नगर में रैली निकालने के साथ एनएच पर वीर कालू सिंह माहरा चौक में धरना दिया।

छात्रों का कहना था कि विश्व विद्यालय में विश्वविद्यालय ने बीए में सीटें बढाई लेकिन एमए में 120 सीट बढ़ाने की मांग पूरी नही की। इसके साथ ही एमए में समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, शिक्षा शास्त्र की कक्षाओं का संचालन, रिक्त पद पड़े प्रवक्ताओं की मांग और लाइब्रेरियन की नियुक्ति और छात्रावास का संचालन करने की मांग की जा रही है। छात्रों ने चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर मांगे पूरी न हुई तो सभी छात्र छात्राएं सड़कों में उतर जाएंगे। इस मौके पर आशु गुसांई, शिखर वर्मा, साहिल अधिकारी, हिमांशु चंद, शुभम ढेक, करन देउपा, रॉबिन मेहता, ममता, समीर, संजना, प्रियांशु ढेक, अमन कुमार, देव कुमार, राहुल बिष्ट, आरती अधिकारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करे