लोहाघाट । उपजिला अस्पताल में एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 700 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक ने संयुक्त रूप से किया।
कहा यह शिविर स्थानीय समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें रक्तदान, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, लैब टेस्ट और दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण शामिल रहे। कुल 28 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 158 टीबी स्क्रीनिंग, 46 डेंटल जांच, 8 रक्तदान और 45 फैमली प्लानिंग सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा, 140 लोगों ने जिला विधिक सेवा का लाभ उठाया। नेत्र, अस्थि, ईएनटी और रेडियोलॉजी सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निश्शुल्क दवाएं वितरित कीं।शिविर में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीएमएस डॉ. बिराज राठी, डॉ. आशुतोष बहुगुणा, डॉ. धनंजय, सचिन जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, राजू गडकोटी, मोहन पाटनी, डॉ. सतीश पांडेय और नवीन कनौजिया मौजूद रहे।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी