चंपावत। सिमलखेत का पेयजल योजना में लाखो खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। जेजेएम योजना के तहत पूर्व में लगभग 50 लाख की लागत से पेयजल निर्माण विभाग ने योजना बनाई थी । लेकिन एक साल में ही यह है क्षतिग्रस्त हो गई। विभाग ने पुनः 23 लाख की लागत से योजना की मरम्मतक का कार्य किया लेकिन अभी भी ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने सिमलखेत का भ्रमण किया और योजना की हालात को देख कर गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान अधिशासी अभियंता बी.के.पाल, ग्राम प्रधान रेखा अधिकारी व ग्रामीणों भी मौजूद रहे। रेखा देवी ने कहा लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने पेयजल की समस्या को रखते हुए पेयजल योजना के नाम पर हुए कार्यों की जांच की मांग की ।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने पाया जेजेएम योजना के तहत लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद अब तक गांव में पानी की एक बूंद नहीं पहुंच पाने पर आश्चर्य जताया । उन्होंने कहा कि इसमें कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार होना प्रतीत हो रहा है।
मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए पेयजल निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। पेयजल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि लापरवाही और गलत काम अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होंगे तथा एक माह के भीतर समयबद्ध कार्यवाही करते हुए जल आपूर्ति करें शीघ्र योजना शुरू करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने कहा गांव-गांव में पानी पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए ठोस कदम हर हाल में उठाए जाएंगे।
उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ हर हालत में समय पर धरातल में उतारने के निर्देश दिए।
मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता बी.के.पाल ने बताया योजना में मरम्मत का कार्य र्माणधीन है जिस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा योजना का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान दीवान सिंह, भवान सिंह, बहादुर सिंह, बीरबल सिंह, देव सिंह, बिशन सिंह, हयाद बिष्ट, कृष्ण सिंह , दिलीप बिष्ट, कल्याण सिंह, शंकर सिंह व जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार