April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

मां पूर्णागिरि के अब हो सकेंगे दर्शन 5 दिन बाद सड़क खुली

पूर्णागिरि सड़क पांच दिन बाद खुली
11 सितंबर की रात को ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर हनुमानचट्टी में साफ हो गया था 50 मीटर से अधिक का हिस्सा
हनुमानचट्टी की पहाड़ी को काट बनाया वैकल्पिक मार्ग

टनकपुर। पांच दिनों बाद मां पूर्णागिरि देवी धाम को जाने वाली सड़क की अड़चन दूर हो गई है। 12 सितंबर से बंद ठुलीगाड़-भैरवमंदिर सड़क को आज बुधवार को खोलने में लोक निर्माण विभाग को सफलता मिली। सड़क बंद होने की
वजह से पिछले छह दिनों से पूर्णागिरि देवी दर्शन भी नहीं हो पा रहे थे।
11-12 सितंबर को भारी बारिश के चलते मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाली ठुलीगाड़-भैरवमंदिर सड़क पर हनुमानचट्टी के पास 50 मीटर से अधिक का हिस्सा जमींदोज हो गया था। लगातार कवायद के बाद लोनिवि को आज अपरान्ह करीब एक बजे इस सड़क को खोलने में कामयाबी मिली। लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि हनुमानचट्टी की ओर पहाड़ी की तरफ से
चट्टान को काट वैकल्पिक मार्ग बनाया गया। इसी के साथ अब भैरवमंदिर सड़क तक वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।

सुचारू हुई बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति का इंतजार
टनकपुर। शारदीय नवरात्र में अब महज चार दिन बचे हैं, लेकिन मां
पूर्णागिरि धाम की व्यवस्थाओं में बरसाती मार का असर अब भी बना हुआ है। खासकर धाम में पैदल रास्तों और पेयजल आपूर्ति सुचारू करना सबसे बड़ी चुनौती है।
22 सितंबर से पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र का मेला शुरू होगा। नवरात्र में पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन बीते एक महीने में हुई बारिश से व्यवस्थाएं प्रभावित हुई है। 12 सितंबर से बंद ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क आज खुल गई है। अलबत्ता भैरव मंदिर के आगे के पैदल रास्ते कई जगह खराब है।
11 सितंबर की रात से बाधित बिजली आपूर्ति भी पूर्णगिरि क्षेत्र में बहाल हो गई है। यूपीसीएल के उप खंड अभियंता मयंक भट्ट का कहना है कि पूर्णागिरि क्षेत्र के अधिकांश हिस्से में बिजली सप्लाई सुचारू हो गई है। पूर्णागिरि से लगे सेलागढ़ गांव में एक दिन के भीतर बिजली सेवा सामान्य हो जाएगी। वहीं पेयजल व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आई है। जल संस्थान के सहायक
अभियंता बीआर कुआर्बी का कहना है कि खराब पाइप लाइनों को ठीक कर दो दिन के भीतर पूर्णागिरि क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठीक हो जाएगी।

शेयर करे